फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात नौ बजे तक जांच में जुटे रहे सेना के जवान

विज्ञापन
विज्ञापन
रात नौ बजे तक जांच में जुटे रहे सेना के जवान
विज्ञापन

सेना सहित पुलिस के नौ जवानों ने घटना स्थल पर जमाया डेरा
आज एयरफोर्स के विशेषज्ञ करेंगे विमान के अवशेषों की जांच
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। कांगड़ा जिला के उपमंडल फतेहपुर के पट्टा जाटियां पंचायत के झुलाड़ गांव में क्रैश हुए वायुसेना के मिग-21 लड़ाकू विमान की जांच रात को नौ बजे तक जारी रही। इस दौरान सेना के जवानों सहित पुलिस के जवान भी घटनास्थल पर मौजूद रहे। इस दौरान विशेषज्ञों ने कई सैंपल भरे हैं। साथ ही क्रैश हुुए विमान के अवशेषों का भी जायजा लिया जा रहा है। वहीं सूत्रों की मानें तो घटनास्थल पर सेना और पुलिस के नौ जवानों के ठहरने की व्यवस्था की गई है, ताकि दुर्घटनाग्रस्त हुए विमान के अवशेषों के साथ कोई छेड़छाड़ न कर सके। बताया जा रहा है कि वीरवार सुबह फिर से क्रैश हुए विमान के अवशेषों की जांच एयरफोर्स के विशेषज्ञ करेंगे। वहीं मामले की पुष्टि करते हुए एसपी कांगड़ा संतोष पटियाल ने बताया कि क्रैश हुए मिग-21 लड़ाकू विमान के स्थल पर रात को पुलिस का पहरा बिठाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें