फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बगली में किशन कपूर ने सुनीं समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
बगली में किशन कपूर ने सुनीं समस्याएं
विज्ञापन

संद-ममून कूहल के लिए दस लाख की घोषणा
धर्मशाला। विधानसभा क्षेत्र धर्मशाला की बगली में जन शिकायत निवारण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें खाद्य आपूर्ति मंत्री किशन कपूर ने लोगों की समस्याओं को सुना और उनका निवारण किया। मंत्री ने पंचायत की संद-ममून कूहल के सुधार के लिए दस लाख रुपये देने की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि इससे क्षेत्र में सिंचाई व्यवस्था मजबूत होगी और किसानों- बागवानों को लाभ मिलेगा। मंत्री ने कहा कि भ्रष्टाचार एवं भय मुक्त प्रशासन सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता है। उन्हें खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग मिला है, जो प्रदेश के प्रत्येक परिवार से सीधे तौर पर जुड़ा है। वह विभाग के जरिये अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की सेवा करेंगे। इस मौके पर बगली पंचायत प्रधान अश्विन, उपप्रधान रवि दत्त, बीडीसी सदस्य राजेश कुमार, मंडल अध्यक्ष कैप्टन रमेश अटवाल, जिला महामंत्री यशपाल सभ्रवाल, महामंत्री कैप्टन बृज लाल, जनजातीय मोर्चा के जिलाध्यक्ष रमेश जरयाल, पार्षद वीरू वालिया, जिला मंडल उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार, भाजपा युवा मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी शमशेर, प्रदीप सेठी, सतीश कुमार, कैप्टन पुरुषोत्तम, सुभाष चटलू, कैप्टन ईश्वर, युवा मोर्चा अध्यक्ष राकेश कुमार और मीडिया प्रभारी राजेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें