विधायक अर्जुन ने सुनीं जनसमस्याएं
नगरोटा सूरियां (कांगड़ा)। लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में विधायक अर्जुन सिंह ने खुला दरबार लगाकर क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनीं। इनमें से कई समस्याओं का समाधान मौके पर ही किया गया। इसके उपरांत विधायक ने 21 मार्च को वन एवं परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर के नगरोटा सूरियां दौरे की तैयारियों को लेकर विभागीय अधिकारियों के साथ विचार विमर्श किया तथा मंत्री के स्वागत के लिए मंडल के पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं से भी विचार विमर्श किया। विधायक ने अधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं से परिवहन मंत्री का जोरदार स्वागत करने के लिए कहा। इस मौके पर भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रमेश राणा, मंडलाध्यक्ष उत्तम धीमान, पंचायत उप प्रधान सुखपाल सिंह गोगी, पूर्व मंडलाध्यक्ष धीरज अत्री, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय महाजन, धर्मपाल, युवा मोर्चा मीडिया प्रभारी रिशु शर्मा, मनोहर लाल मेहरा, संजय उपाध्याय, त्रिलोक मेहरा, अश्वनी ठाकुर, श्याम स्वरूप शर्मा, रणजीत सिंह, कुलवंत गुलेरिया आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।