फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब सैनिकों की शहीदी नहीं होती बर्दाश्त : गुलेरिया

विज्ञापन
विज्ञापन
पालमपुर(कांगड़ा)। भूतपूर्व सैनिक लीग पालमपुर के अध्यक्ष सीडी गुलेरिया ने कहा कि पाकिस्तान की ओर से पांच सैनिकों की शहीदी का जवाब टेलीवीजन में न देकर भारत सरकार धरातल पर दें। अब बहुत कुछ हो गया और सहने की क्षमता भी खत्म हो गई है। अब वक्त आ गया है कि नौकरशाही कड़े निर्णय ले। अब हम जवानों की शहीदी सहन नहीं कर सकते। राजनीतिक दलों की बयानबाजी नहीं चाहिए अब धरातल में काम चाहिए। गुलेरिया ने कहा कि आए दिन युवा सैनिक, जो राष्ट्र की धरोहर हैं, वे लगातार शहीद हो रहे हैं। अवकाश प्राप्त सैनिकों, जिसमें सिपाही से जनरल तक तजुर्बेकार हैं, सभी हाशिए पर हैं। इसे देख रक्षा मंत्रालय को सर्वशक्तिमान बनाकर तजुर्बेकार सैनिकों की भूमिका को सरकार तरजीह दें। हमें रक्षा के क्षेत्र में नीतिगत फैसले लेकर दुश्मन को उसी की भाषा में जवाब देना होगा। गुलेरिया ने कहा कि हमें अपनी तीनों सेनाओं को असीम ताकत देनी होगी, जिस तरह पाकिस्तान ने दी है। किसी भी सरकार को सेना से घबराहट नहीं होना चाहिए। सरकार के पास वीके सिंह जैसे पूर्व सेनाध्यक्ष हैं। उनके तजुर्बे का इस्तेमाल कर इस प्रकार की शहीदी को शून्य स्तर पर पहुंचाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें