फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलकूद प्रतियोगिता में नीलगिरि स्कूल का दबदबा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। क्षेत्र के निजी विद्यालयों की रविवार को आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में मेजवान विद्यालय नीलगिरि पब्लिक स्कूल लोअर हटवास ने बालीबॉल और बेडमिंटन स्पर्धाओं के दोनों वर्गों में अव्वल स्थान हासिल कर अपना दबदबा कायम किया। इसके अलावा वालीबॉल के छात्र वर्ग में नीलगिरि स्कूल प्रथम और स्काइलेक पब्लिक स्कूल मस्सल द्वितीय और छात्रा वर्ग में नीलगिरि प्रथम और एशियन पब्लिक स्कूल रझूं द्वितीय रहा। कबड्डी के छात्र वर्ग में एशियन स्कूल प्रथम और नीलगिरि स्कूल द्वितीय रहा। बैडमिंटन छात्र वर्ग की एकल और युगल स्पर्धाओं में नीलगिरि स्कूल प्रथम और नवज्योति पब्लिक स्कूल उपरली कोठी द्वितीय, एकल छात्रा वर्ग में नीलगिरि स्कूल प्रथम और एशियन स्कूल द्वितीय जबकि छात्रा युगल में भी नीलगिरि और एशियन स्कूल ने क्रमश: प्रथम और द्वितीय स्थान हासिल किया। मेजबान विद्यालय के प्रबंधक मोहिंद्र सिंह ने विजेता टीमों को पारितोषिक भेंट कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें