फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांगों व वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष इंतजाम

विज्ञापन
विज्ञापन
नूरपुर (कांगड़ा)। मतदाता जागरूकता अभियान के तहत मंगलवार को सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों ने नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के चौगान, सुल्याली और जसूर में कार्यक्रम आयोजित किए। कलाकारों ने बताया कि मतदान केंद्रों पर दिव्यांगों, महिलाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष इंतजाम करने के लिए कदम उठाए गए हैं। जो मतदान केंद्र सड़क से दूर हैं, वहां दिव्यांगों को लाने-ले जाने की सुविधा के बारे में भी योजना तैयार की गई है। उन्होंने बताया कि ऐसे मतदाताओं को लाइन में खड़ा नहीं रखा जाएगा और उन्हें पहले मतदान करने का अवसर दिया जाएगा। कलाकारों ने नुक्कड़ नाटकों और गीत एवं संगीत के माध्यम से युवा पीढ़ी को जिम्मेदार नागरिक के तौर पर अपने वोट के महत्व और ताकत को लेकर शिक्षित किया और युवाओं सेे भारत के लोकतंत्र को और मजबूत बनाने में योगदान देने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें