फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैजनाथ मेंनगरजेंगे जेतसीगव सिद्धू

विज्ञापन
विज्ञापन
बैजनाथ (कांगड़ा)। बैजनाथ हलके में मुख्य दलों कांग्रेस और भाजपा का चुनाव प्रचार तेजी पकड़ने लगा है। दोनों पार्टियों के स्टार प्रचारक पार्टी उम्मीदवारों के पक्ष में रैलियां करने क्षेत्र में दस्तक देने वाले हैं। भाजपा की ओर से केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के अतिरिक्त केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेतली स्टार प्रचारक के रूप में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। बैजनाथ में नड्डा 28 अक्तूबर और जेतली पहली नवंबर को रैलियां कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार और नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल भी यहां जनसभाओं को संबोधित करेंगे। कांग्रेस की ओर से बैजनाथ में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के अतिरिक्त पंजाब सरकार में मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू के आने की बात कही जा रही है। हालांकि कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की रैलियां की तारीखें अब तक तय नहीं हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें