रे (कांगड़ा)। नोबल कम्यूनिटी संस्था ने रावमापा रैहन में प्रोजेक्ट ग्रोथ के तहत स्कूल की पांच छात्राओं को गोद लिया। साथ ही स्कूल की 17 लड़कियों को जूते भी बांटे। इसके लिए विनीता, गैरी, अंकुश आदि ने सहायता दी। इस मौके पर स्कूल की प्रिंसिपल कुसुम गुलेरिया, अंजू बाला, रीता, अमन, रोहित, रॉकी और संस्था के संचालक मंगल ठाकुर उपस्थित रहे।