फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल के लिए सूबे की बास्केटबाल टीमें तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
कांगड़ा। राष्ट्रीय सब जूनियर बास्केटबाल प्रतियोगिता आठ से 14 अक्तूबर तक राजस्थान के डिडवाना में होगी। प्रदेश बास्केटबाल संघ के अध्यक्ष मनीष शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रदेश के लड़के और लड़कियों की टीमों का चयन कर लिया गया है। यह चयन 29वीं राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के आधार पर किया गया है। चयनित खिलाड़ी 28 सितंबर से छह अक्तूबर तक कांगड़ा में जेसी कटोच की देखरेख में प्रशिक्षण लेंगे। उन्होंने बताया कि लड़कियों के वर्ग में सृष्टि, गुरलीन, सुखमनदीप कौर, सिया, अर्शिता, निकिता, उस्तद, आशी, सहजल, ऊजा, साइना और वर्षा को शामिल किया गया है। लड़कों की टीम में अजयूश, अरमान, शौर्या, जयप्रीत, हरदीप, रजत, हरगोपाल, जश्नवीर, गुलशन, आर्यन राज, अनमोल और अर्चन ठाकुर चयनित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें