फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शक्तिपीठ ज्वालामुखी में श्रावण अष्टमी नवरात्रों पर चढ़ा 40 लाख का चढ़ावा

विज्ञापन
ज्वालामुखी मुख्य ज्योति महाकाली स्वरूप। - फोटो : Kangra
विज्ञापन
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। शक्तिपीठ ज्वालामुखी मंदिर में श्रावण अष्टमी मेलों का समापन हो गया है। ज्वालामुखी मंदिर एसीएफ (वित्त एवं लेखा अधिकारी) राजेंद्र कुमार ने बताया कि श्रावण अष्टमी मेलों के दौरान भक्तों की ओर से 40 लाख 87 हजार 324 रुपये की राशि माता के चरणों मे अर्पित की गई। जबकि पांच ग्राम सोना और 780 ग्राम चांदी माता के चरणों में अर्पित की गई।
विज्ञापन

वहीं विदेशी मुद्रा में पांच ऑस्ट्रेलियन डॉलर और 10 पौंड प्राप्त हुए। नवमी पर ज्वालामुखी में श्रद्धालुओं ने चार लाख 79 हजार 756 रुपये की राशि चढ़ाई। राजेन्द्र कुमार ने बताया कि रविवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी और लगभग 20 हजार श्रद्धालुओं ने पवित्र ज्योतियों के दर्शन किये। वहीं इस बार इन मेलों में लगभग 2.5 लाख श्रद्धालुओं ने भी माता के दर्शन किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें