धर्मशाला। जिला कांगड़ा में सोमवार को कोरोना संक्रमण के 39 नए मामले सामने आए हैं। 37 मरीजों ने वायरस से जंग जीत ली है। इस समय जिला कांगड़ा में कोरोना संक्रमण के 363 एक्टिव केस हैं। सीएमओ कांगड़ा डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि अभी तक जिला कांगड़ा में कोरोना संक्रमण के कुल 48422 मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें से 46977 संक्रमित मरीजों ने वायरस को मात दी है। वहीं संक्रमण के कारण अभी तक 1078 मरीजों की मौत हुई है। उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि सरकार व जिला प्रशासन कोविड संक्रमण से निपटने के लिए पूरी तरह से सतर्क और सजग है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थलों पर भी सामाजिक दूरी की अनुपालना सुनिश्चित करें और मास्क का उपयोग भी किया जाना जरूरी है। तभी कोरोना संक्रमण को फैलने से रोका जा सकता है। वहीं उन्होंने लोगों से अपील की है कि जिन लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज नहीं लगवाई है, वे समय पर वैक्सीन लगवाएं।