फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: राहगीर से बरामद किया 3.78 ग्राम चिट्टा

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। पुलिस थाना ज्वालामुखी के अंतर्गत गत रात शनिवार ज्वालामुखी पुलिस ने गश्त के दौरान देहरा मार्ग पर गंजू दा बाग के नजदीक सब्जी मंडी के पास एक व्यक्ति से 3.78 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। जानकारी के अनुसार देर रात गश्त के दौरान पुलिस को देखकर एक व्यक्ति भागने लगा। जब पुलिस ने उसे पकड़कर तलाशी ली तो उसके पास से 3.78 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पकड़े गए आरोपी की पहचान राकेश शर्मा उर्फ बादशाह, पुत्र प्रकाश चंद, निवासी वार्ड नंबर एक, निवासी देवी तालाब के रूप में हुई है। उधर, डीएसपी ज्वालामुखी चंद्रपाल सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें