फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: कार सवार दो युवकों से पकड़ा 3.33 ग्राम चिट्टा

Sat, 19 Sep 2026 05:44 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
रक्कड़ (कांगड़ा)। पुलिस थाना रक्कड़ की टीम ने गश्त के दौरान कार सवार दो युवकों से 3.33 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस के अनुसार वीरवार रात को पुलिस थाना प्रभारी सुरेंद्र धीमान के नेतृत्व में टीम गश्त पर थी। इस दौरान रक्कड़ से नादौन एनएच-03 पर चौली (नलुआ दा खुह) के पास कार की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कार सवार आत्मा राम (36) निवासी मड़ासा, डाकघर भरैठी, जिला चंबा और आयुष्मान शाही (22) निवासी वार्ड-17 सिद्धबाड़ी तहसील धर्मशाला से चिट्टा जब्त किया गया। एसपी देहरा संदीप धवल ने बताया कि पुलिस यह जांच कर रही है कि आरोपी इस नशे को कहां से लेकर आए थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें