फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

33 प्रतिशत महिला आरक्षण ऐतिहासिक पहल : रागिनी

Wed, 15 Apr 2026 09:19 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
जिला भाजपा पालमपुर की अध्यक्ष रागिनी रुकवाल
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। देश में महिलाओं को चुनाव में 33 प्रतिशत आरक्षण देने के केंद्र सरकार के निर्णय को जिला भाजपा अध्यक्ष पालमपुर रागिनी रुकवाल ने लोकतांत्रिक व्यवस्था को सशक्त और सुदृढ़ बनाने वाला ऐतिहासिक कदम बताया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस फैसले का स्वागत करते हुए उन्होंने कहा कि इससे महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी में उल्लेखनीय वृद्धि होगी और समाज में समानता की नई सोच को बढ़ावा मिलेगा। महिलाएं हमेशा से जिम्मेदारियों का निर्वहन संवेदनशीलता, पारदर्शिता और पूर्ण समर्पण के साथ करती आई हैं। ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में अनेक प्रतिभाशाली महिलाएं हैं जिनमें नेतृत्व क्षमता मौजूद है। लेकिन अवसरों के अभाव में वे आगे नहीं आ पातीं। यह आरक्षण व्यवस्था ऐसे वर्ग को मुख्यधारा में लाने की दिशा में एक मजबूत और सकारात्मक पहल है। संवाद

जिला भाजपा पालमपुर की अध्यक्ष रागिनी रुकवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें