फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरड लोहारी में बाढ़ में बहीं 13 बकरियां

विज्ञापन
विज्ञापन
खड्ड की बाढ़ में बहीं 13 बकरियां
विज्ञापन

रक्कड़ (कांगड़ा)। निकटवर्ती पंचायत सरड-डोगरी के गांव सरड-लोहारी में 19 बकरियां खड्ड में बाढ़ आने से बह गईं। इनमें से छह बकरियों को बचा लिया गया। जानकारी के अनुसार उपरली निवासी धर्म सिंह पुत्र स्व. बाबूराम बुधवार शाम जब अपनी बकरियों को खड्ड में चरा रहा था कि अचानक भारी बारिश होने की वजह से खड्ड में बाढ़ आ गई। इससे 19 बकरियां खड्ड के पानी में बह गईं। ग्रामीणों की मदद से 6 बकरियों को बचा लिया गया। 13 बकरियों का कोई अता पता नहीं चला। प्रधान सरड-डोगरी रूप कुमार ने बताया कि गांव के लोगों ने बकरियां बहने की पुष्टि की है। वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी गरली नागेंद्र पाल ने बताया कि चार बकरियां उपचाराधीन हैं और 13 बकरियां बह गई हैं। इससे पीड़ित को लगभग 78 हजार रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें