हाईकोर्ट के आदेशों के बाद 38 और होटलों की जांच शुरू
हाईकोर्ट ने नगर निगम धर्मशाला को दिए हैं जांच के आदेश
धर्मशाला। हाईकोर्ट के आदेशों के बाद नगर निगम धर्मशाला ने 38 होटलों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। इन होटल संचालकों के खिलाफ धर्मशाला के ही होटल संचालकों ने हाईकोर्ट में शिकायत की थी, जिस पर हाईकोर्ट ने संज्ञान लिया था। नगर निगम धर्मशाला ने हाईकोर्ट के आदेशों के बाद 38 होटल मालिकों से पूरा ब्योरा तलब किया है। सोमवार को नगर निगम धर्मशाला के अधिकारियों की बैठक इन होटलों के कागजात को लेकर हुई, जिसमें कुछ होटलों में खामियां पाई गईं। उधर, नगर निगम के आयुक्त संदीप कदम ने कहा कि हाईकोर्ट के आदेशानुसार एमसी दायरे में आने वाले 38 होटलों के सभी दस्तावेजों की जांच चल रही है, जिसमें खामियां होंगी, नियमानुसार उन होटल संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।