जवाली में टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट 26 से
जवाली (कांगड़ा)। पूजा पठानिया फाउंडेशन जवाली स्वर्गीय ठाकुर वासु देव पठानिया की याद में बिना किसी एंट्री फीस टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन करेगा। संस्था के प्रवक्ता अवतार सिंह और सदस्य अरुण मेहरा ने बताया कि इस टूर्नामेंट में विजेता टीम को एक लाख रुपये, जबकि उपविजेता टीम को 71000 रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा। इसके अलावा शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया जाएगा। टूर्नामेंट गुगलाड़ा (जवाली) में 26 मार्च को शुरू होगा। इसमें प्रदेश के बाहरी राज्यों की टीमों की एंट्री नहीं की जाएगी। टीम का हर खिलाड़ी फुल किट में होना अनिवार्य होगा। सभी मैच फुल मैट में करवाए जाएंगे।