फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वादे नहीं निभाते अनुराग : मनकोटिया

विज्ञापन
विज्ञापन
रक्कड़ (कांगड़ा)। पूर्व प्रदेश कर्मचारी और अन्य कामगार कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष एवं कांग्रेस नेता सुरिंद्र मनकोटिया ने सांसद अनुराग ठाकुर पर झूठ की राजनीति करने के आरोप लगाए हैं। मनकोटिया ने कहा कि चाहे सेंट्रल यूनिवर्सिटी की बात हो या देहरा में एचपीसीए स्टेडियम खोलने की बात, सांसद अनुराग ठाकुर ने हमेशा देहरा उपमंडल की जनता को झूूूठ बोलकर वोट लिए हैं। सुरिंद्र मनकोटिया ने सांसद अनुराग ठाकुर को निष्क्रिय सांसद करार दिया। उन्होंने कहा कि चुनाव नजदीक आते ही सांसद अनुराग हमेशा देहरा में यूनिवर्सिटी और एचपीसीए का क्रिकेट स्टेडियम न खुलने के पीछे तत्कालीन सत्तासीन कांग्रेस सरकार की ओर से जमीन न मुहैया करवाने की बात करके वोट की राजनीति करते थे। लेकिन, अब प्रदेश और देश दोनों में भाजपा की सरकार है तो अड़ंगा किस बात का है? सांसद की ओर से जनता के साथ किए गए अपने वादों को जल्द अमलीजामा पहनाना चाहिए। बड़ी-बड़ी बातों के जुमले फेंकने में माहिर अनुराग ठाकुर ने विधानसभा जसवां-परागपुर के अंतर्गत पंचायत मूंहीं में शहीद रजनीश के नाम पर मार्ग बनाने और परागपुर पीएचसी में 108 एंबुलेंस की सुविधा प्रदान करने का वादा जनता को किया था, जो आज तक पूरा नहीं हो पाया। मनकोटिया ने कहा कि अगर अनुराग ठाकुर जसवां ओर देहरा की जनता के इतने हितैषी हैं तो बताएं कि जो रेलवे लाइन ऊना से हमीरपुर वाया नादौन प्रस्तावित थी, उसे किसके इशारों पर वाया बड़सर-मैहरे से हमीरपुर किया गया?
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें