फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड़ताल में शामिल होंगी आंगनबाड़ी वर्कर : सीटू

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला (कांगड़ा)। सीटू संबधित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं हेल्पर्स संघ ने 17 जनवरी को देश व्यापी हड़ताल में शामिल होने का फैसला लिया है। आंगनबाड़ी जिला अध्यक्ष लज्या देवी और सीटू के उपाध्यक्ष हेमराज ने धर्मशाला में बैठक करते हुए कहा कि केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार आने से महंगाई आसमान छू रही है। लेकिन, आंगनबाड़ी और सहायिकाओं का कोई वेतनमान अब तक नहीं बढ़ा है। उल्टा बाल विकास परियोजना के बजट में कटौती कर दी गई, जबकि साथ ही केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में केस भी दायर किया गया है कि बच्चों का आने वाला राशन का पैसा बच्चों की माताओं के खाते में डाला जाए। इस पर उन्होंने कहा कि जिस पर यह पैसा बच्चों की माताओं की के खाते में आता है, तो फिर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की जरूरत नहीं रहेगी। इससे केंद्र सरकार का यह कदम आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका विरोधी है। कहा कि 17 जनवरी को धर्मशाला में होने वाली हड़ताल में आशा वर्कर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं हड़ताल में शामिल होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें