चामुंडा (कांगड़ा)। विधानसभा अध्यक्ष राजीव बिंदल, शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज और विधायक एवं कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने वीरवार को चामुंडा मंदिर में शीश नवाया। इस दौरान उन्होंने मंदिर में मां चामुंडा की विधिवत पूजा अर्चना की। उन्होंने आरती में भी भाग लेकर मंदिर के इतिहास के बारे में पुजारी ओम व्यास और बबलू पंडित से जानकारी ली। मंदिर पुजारी ने मौली बांधकर मां की चुनरी भेंट की। मंदिर अधिकारी ग्रिजेश चौहान ने बिंदल को मां चामुंडा की फोटो भेंट की। सुखविंदर सुक्खू और बिंदल के बीच काफी देर तक गुफ्तगू होती रही।