फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरोट पहुंचे पर्यटक, बर्फ न दिखने से मायूसी लग रही हाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
मुलथान (कांगड़ा)। बरोट, मुल्थान पर्यटन स्थली में 25 दिसंबर के लिए क्रिसमस से ही सभी होटल बुक हो गए हैं। नए साल के सेलिब्रेशन के लिए घाटी में देश के विभिन्न राज्यों से पर्यटक यहां पहुंच गए हैं। हालांकि पर्यटकों को घाटी में बर्फ के दर्शन न होने से उन्हें मायूसी हाथ लग रही है। इससे पूर्व के सालों में नए साल में बरोट में बर्फ पड़ जाती थी। बरोट के होटल के मालिकों हीरा लाल, राज नेगी, अमी चंद, रोशन लाल, महिंद्र सिंह और संतराम ने कहा कि पर्यटक बरोट में बर्फ को देखने देश विदेश से आए हैं, जबकि कुदरत ने इस बार अभी तक बरोट को बर्फ से वंचित रखा है। बरोट और मुल्थान में पर्यटक देश विदेश की मशहूर बरोट की ट्राउट मछली और ठंडी वादियों का लुत्फ उठा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें