फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगीलो म्हारो ढोलणा पर झूमे विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
रक्कड (कांगडा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बढलठोर में वार्षिक समारोह का आयोजन किया गया। स्कूल की प्रधानाचार्य निर्मल सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में एसएमसी प्रधान संपत कुमार ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम में दसवीं की नेहा एंड ग्रुप ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया, जबकि जमा दो की छात्राओं दीक्षा एवं सहेलियों ने रंगीलो म्हारो ढोलणा गाने पर नृत्य और छठी कक्षा के विद्यार्थियों ने नशे के दुष्प्रभाव पर नाटक प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में स्कूल के प्रधानाचार्य निर्मल सिंह ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। कार्यक्रम में मंच संचालन अंग्रेजी के प्रवक्ता सुरेश नरियाल ने किया। इस मौके पर कुलबिंदर सिंह पठानिया, हंसराज गुलेरिया, भारतीय स्टेट बैंक बढ़लठोर से प्रबंधक राकेश संधू, नीना शर्मा, बढ़ल पंचायत प्रधान राजकुमार और सेवानिवृत्त अध्यापक अशोक कुमार आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें