फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीका नगरोटा स्कूल में नींबू चम्मच दौड़

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जसूर (कांगड़ा)। बाल दिवस के मौके पर आयुर्वेद विभाग ने राजकीय उच्च विद्यालय टीका नगरोटा में जिला स्तरीय बाल आयुष मेले का आयोजन किया। इसमें जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. सुनीत पठानिया ने विशेष रूप से शिरकत की। इस दौरान स्कूल के बच्चों में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं करवाई गईं। इनमें प्रश्नोत्तरी, भाषण, पेंटिंग, नींबू चम्मच दौड़ आदि प्रतियोगिताएं शामिल रहीं। इस मौके पर प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। स्कूल में आयुर्वेदिक औषधीय पौधों की प्रदर्शनी भी लगाई गई और बच्चों को औषधीय पौधों के फायदे भी बताए गए। इस मौके पर डॉ. कुलतार धीमान, पंचायत प्रधान सुगंधा महाजन, उपमंडलीय आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. अनिल गर्ग, आयुर्वेद अधिकारी डॉ. अनिल गर्ग, डॉ. प्रेम, डॉक्टर सोनिया, डॉ. रेनू आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर सौ से अधिक बच्चे मेले में मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें