फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आचार संहिता से बेरोजगार युवकों को झटका

विज्ञापन
विज्ञापन
नगरोटा सूरियां (कांगड़ा)। विस चुनावों को लेकर वीरवार को आदर्श चुनाव आचार संहित लगते ही सीएंडवी बेरोजगार युवकों को तगड़ा झटका लगा है। दरअसल, इन बेरोजगार शिक्षकों को कांग्रेस सरकार से उनको पक्की नौकरी मिलने की पूरी उम्मीदें थीं। बेरोजगार शिक्षकों अभिषेक, राकेश कुमार, अमित, शशि वाला, ममता कुमारी, निशा देवी, रेणू, दीपिका आदि का कहना है कि उनकी नियुक्ति को लेकर सरकार ने आचार संहिता से पूर्व कोई रुचि नहीं दिखाईं। हालांकि, उनके प्रतिनिधिमंडल ने कई बार सरकार के समक्ष यह मांग रखी। बेरोजगार सीएंडवी शिक्षकों का कहना है कि उनका मामला शिक्षा विभाग के समक्ष अरसे से लंबित पड़ा रहा, लेकिन निवर्तमान कांग्रेस सरकार ने उनके हितों पर समय पर फैसला नहीं किया। इसे लेकर निजी स्कूलों और अन्य गैर सरकारी संस्थानों में सेवाएं दे रहे बेरोजगार युवा भड़क उठे हैं और चुनाव में इसका उचित जवाब देने की बात कही है। इन शिक्षकों की मुख्य मांग है कि शास्त्री पद पर नियुक्ति के लिए बीएड के साथ एमए संस्कृत अभ्यर्थी को भी योग्य माना जाए। इसके साथ ही जो अभ्यर्थी एमए संस्कृत सहित बीएड हैं औरा बैच आधार पर काउंसलिंग में हिस्सा ले चुके हैं, नई सरकार आते ही उन्हें शीघ्र नियुक्ति पत्र प्रदान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें