फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: आईटीआई धर्मशाला में 28 युवाओं का चयन

Fri, 03 Jul 2026 01:31 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) धर्मशाला में वीरवार को जालंधर स्थित हैंड टूल्स निर्माता एचआर इंडस्ट्रीज की ओर से मशीन ऑपरेटरों के पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू आयोजित किया गया। 100 पदों के लिए 36 युवा भाग लेने पहुंचे। आईटीआई धर्मशाला के प्रधानाचार्य राजेश कुमार पुरी ने बताया कि ऐसे अभ्यर्थी शामिल हुए जिन्होंने वर्ष 2021 से 2026 के बीच आईटीआई उत्तीर्ण की या अंतिम परीक्षा में शामिल हुए थे। इस दौरान 28 युवाओं का चयन किया गया। चयनित अभ्यर्थियों को आठ घंटे की ड्यूटी के लिए 14,500 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा पीएफ, ईएसआईसी, बोनस, ग्रेच्युटी, एलडब्ल्यूडब्ल्यू, एलडब्ल्यूएफ और दुर्घटना बीमा जैसी सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें