रामनगर में शिविर के दौरान रक्तदान करते लोग। स्त्रोत : आयोजक।
धर्मशाला। नगर निगम धर्मशाला के वार्ड नंबर 11 रामनगर में सुखमय चैरिटेबल फाउंडेशन और रामनगर युवा क्लब की ओर से रक्तदान एवं निशुल्क नेत्र चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 22 लोगों ने रक्तदान कर मानवता की सेवा में योगदान दिया। वहीं, नेत्र जांच शिविर में अनुभवी नेत्र चिकित्सकों की टीम ने 170 लोगों की निशुल्क जांच की और जरूरतमंदों को आगे के इलाज के लिए परामर्श दिया। सामाजिक कार्यकर्ता अभिषेक ने कहा कि इस प्रकार के शिविर समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाने में अत्यंत उपयोगी हैं। आगे भी समाज हित के लिए ऐसे कार्य करते रहेंगे। संवाद