ज्वालामुखी (कांगड़ा)। शुक्रवार को ब्यास नदी में डूबे भाई-बहन का शनिवार को नदी के किनारे अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे और मासूम बच्चों को श्रद्धांजलि दी। इसेस पहले पुलिस ने संदीप और निशा के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंपा। इसके बाद मासूम बच्चों के पिता सुरेश कुमार ने दोनों शवों का ब्यास किनारे दाह संस्कार कर दिया। दोनों बच्चों के पिता अति गरीब तबके से संबंध रखते हैं और दिहाड़ी मजदूरी कर गुजर बसर करते हैं। माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि अपने भाई-बहन को खो चुकी उनकी छोटी बहन शिल्पा गुमसुम हो गई है।