श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम में मिला वृद्ध का शव
चामुंडा (कांगड़ा)। श्री चामुंडा नंदिकेश्वर के लंगर भवन के समीप मंगलवार सुबह एक वृद्ध का शव मिला। लोगों को जब इस शव बारे पता लगा तो उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय प्रधान मधु बाला को दी। इसके बाद योल पुलिस को सूचित किया गया। चौकी प्रभारी सुरेश शर्मा और मोहिंद्र सिंह ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। मृतक की पहचान भगवान दास (72) निवासी कवाड़ी के रूप में हुई। वहीं, लोगों का कहना है कि पिछले काफी दिनों से भगवान दास बीमार चल रहा था और सोमवार देर रात उसकी मौत हो गई। चौकी प्रभारी ने मृतक के परिजनों को बुलाकर शव उनके हवाले कर दिया।