शांता ने सराहा शिक्षक को सजा देने का फैसला
पालमपुर (कांगड़ा)। कांगड़ा-चंबा के सांसद शांता कुमार ने कहा है कि चंबा जिले की एक पाठशाला के अध्यापक द्वारा छोटी-छोटी बच्चियों के साथ यौन शोषण का अपराध करने पर शिक्षक को उम्रकैद की सजा सुनाई। शांता ने न्यायपालिका के इस प्रकार के साहसपूर्ण और प्रशंसनीय निर्णय के लिए बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय पूरे शिक्षा जगत और पूरे समाज की आंखें खोलने वाला है। उन्होंने अध्यापकों से अपील की है कि वे इस संबंध में गंभीरता से सोचें। शांता कुमार ने सरकार से भी आग्रह किया है कि इस संबंध में नियमों और अनुशासन को और अधिक कड़ा करने की व्यवस्था की जाए।