फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व धरोहर की वेटिंग लिस्ट में है पठानकोट-जोगिंद्रनगर रेल ट्रैक

विज्ञापन
विज्ञापन
नगरोटा सूरियां (कांगड़ा)। पठानकोट-जोगिंद्रनगर नेरोगेज रेल ट्रैक को अभी तक विश्व धरोहर घोषित नहीं किया गया है। इसका खुलासा आरटीआई से मिली जानकारी में हुआ है। नवभारत एकता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पीसी विश्वकर्मा ने प्रेसवार्ता में कहा कि पठानकोट-जोगिंद्रनगर ट्रैक को अभी विश्व धरोहर घोषित नहीं किया है, यह ट्रैक अभी विश्व धरोहर की वेटिंग लिस्ट में है। न ही नई ब्रॉडगेज के लिए कोई बजट तय हुआ है। उन्होंने कहा कि हिमाचल सरकार और सांसद शांता कुमार जनता को सच्ची जानकारी दें। उन्होंने रेल विभाग की अथॉरिटी को पत्र लिख कर कहा है कि पुरानी रेल लाइन पर ही ब्रॉडगेज की संभावना खोजी जाए ताकि विरासत भी कायम रहे और साथसाथ ब्रॉडगेज भी निकल जाए। केंद्र सरकार जिस तरह प्रदेश सरकार को आधा-आधा खर्च का प्रस्ताव दे रही है, वह हिमाचल सरकार के वश में ही नहीं है। किसान जिस तरह जमीन का मुआवजा चाहते हैं सरकार को देना आसान भी नहीं है। 90:10 की खर्च की शर्त भी तय हो तो भी हिमाचल सरकार के हाथ खड़े करवा देगा। उन्होंने कहा कि यदि 18 दिसंबर तक रेल बहाल नहीं हुई, तो 19 दिसंबर को प्रदर्शन होगा और प्रधानमंत्री की रैली में काले झंडे दिखाकर रेल विभाग की विफलता पर ध्यान खींचा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें