फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैजनाथ शिव मंदिर परिसर में मिली हड्डियां, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बैजनाथ शिव मंदिर परिसर
विज्ञापन

में मिली हड्डियां, हंगामा
सुबह करीब साढ़े सात बजे पड़ी व्यक्ति की हड्डियों पर नजर
रात 8 से सुबह 4 बजे तक पुरातत्व विभाग की देखरेख में रहता है मंदिर
अमर उजाला ब्यूरो
बैजनाथ (कांगड़ा)। ऐतिहासिक शिव मंदिर बैजनाथ परिसर में स्थित राधाकृष्ण मंदिर के बाहर लगे नल के पास हड्डियां मिलने पर मंदिर में सोमवार को हंगामा खड़ा हो गया। मामले की शिकायत मंदिर अधिकारी एवं तहसीलदार से करने के बाद मंदिर अधिकारी वचित्र सिंह ठाकुर ने मंदिर का दौरा कर घटना की जानकारी ली। सोमवार सुबह करीब साढे़ सात बजे किसी व्यक्ति की नजर इन हड्डियों पर पड़ी। यह सब देख कर मंदिर आए लोग एकत्रित हो गए और हड्डियों को लेकर चर्चा शुरू हो गई। मंदिर में रोजाना शाम आठ बजे आरती के बाद पुरातत्व विभाग के कर्मचारी की ड्यूटी रहती है। संबंधित कर्मचारी की देखरेख में सुबह चार बजे तक मंदिर रहता है। घटना के बाद पुरातत्व विभाग के कर्मचारी को बुलाकर पुछताछ की गई है। वहीं मंदिर अधिकारी एवं तहसीलदार वचित्र सिंह ठाकुर ने पुरातत्व विभाग के इंचार्ज से रात के समय ड्यूटी दे रहे विभाग के प्रतिनिधि से पूछताछ करने के निर्देश दिए हैं। पुरातत्व विभाग इस पर कोई कार्यवाही नहीं करता, तो मंदिर न्यास मामले में अपने स्तर पर कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें