फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब सीधे जज को अपना दर्द बताएंगे पौंग विस्थापित

विज्ञापन
विज्ञापन
अब सीधे जज को अपना दर्द बताएंगे पौंग विस्थापित
विज्ञापन

पहली बार जवाली में 16 को होगी पौंग विस्थापितों की बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
राजा का तालाब (कांगड़ा)। पौंग बांध विस्थापित समिति के अध्यक्ष हंस राज चौधरी और सचिव एमएल कौंडल ने बताया कि 16 सितंबर को जवाली में बैठक का आयोजन किया जाएगा। यह बैठक प्रदेश उच्च न्यायालय के आदेशानुसार जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अध्यक्षता में पौंग बांध विस्थापितों के लिए होगी। बैठक में विस्थापितों की 50 वर्षों से चली आ रही व्यथा सुनी जाएगी । उन्होंने इसके लिए माननीय प्रदेश उच्च न्यायालय शिमला और देहरा के विधायक होशियार सिंह का आभार व्यक्त किया है, जिनके प्रयासों से 50 वर्षों में पहली बार न्याय प्रणाली विस्थापितों के घर द्वार आकर उनकी व्यथा सुनने जा रही है। हाल ही में उच्च न्यायालय ने विस्थापितों की राजस्थान में पुनर्वास के लिए सैकड़ों अपीलों की सुनवाई करते हुए कड़ा संज्ञान लिया और हिमाचल प्रदेश राजस्व विभाग के अतिरिक्त मुख्यसचिव को निर्देश दिए हैं कि वे दो सप्ताह के भीतर आवश्यक कार्रवाई कर न्यायालय को अवगत करवाएं। उन्होंने बताया कि इस बैठक में पौंग बांध समिति के मुख्य सलाहकार एवं विधायक होशियार सिंह भी हिस्सा लेंगे। समिति ने सभी विस्थापित परिवारों से अनुरोध किया है कि वे 16 सितंबर को जवाली पहुंच कर राजस्थान सरकार की ओर से वर्षों से अपने पक्ष में बनाए काले कानूनों, पौंग बांध विस्थापितों पर हुए अमानवीय व्यवहार और शोषण को न्याय प्रणाली के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें