फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हंसमुख और मिलनसार थी रेणुबाला

विज्ञापन
विज्ञापन
हंसमुख और मिलनसार थी रेणुबाला
विज्ञापन

नौ वर्ष पहले हुई थी उसकी शादी
चौथी कक्षा में पढ़ता था बड़ा बेटा विशाल
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। दो बच्चों संग खुद जहर निगलने वाली रेणुबाला एक मिलनसार और हंसमुख स्वभाव की महिला थी। रेणुबाला की शादी नौ वर्ष पहले हुई थी। रेणु का पति बिरोजा इकट्ठा और बेचने का काम करता है। बच्चों सहित महिला के जहर निगलने से पूरा गांव गमगीन है। पंचायत की वार्ड पंच सुमना देवी का कहना है कि दो बच्चों की मौत सुनकर पूरे गांव में मायूसी छाई हुई है। उन्होंने बताया कि रेणु एक मिलनसार महिला थी। उनके किसी झगड़े के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने बताया कि उनका बड़ा बेटा विशाल चौथी कक्षा में पढ़ता था। जानकारी के अनुसार जब रेणुबाला ने अपने बच्चों संग जहर निगला, तब घर में सास के अलावा कोई नहीं था। महिला ने अपने बच्चों संग जहर निगला और खेतों में आ गई। जब उसकी और बच्चों की तबीयत खराब हुई तो ग्रामीण उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे। इस दौरान उसके घर वाले खेतों में घास काटने गए हुए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें