फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी पेंशन लेना हमारा अधिकार: पटियाल

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरानी पेंशन लेना हमारा अधिकार : पटियाल
विज्ञापन

परागपुर (कांगड़ा)। पुरानी पेंशन लेना हमारा अधिकार है और हम से सरकार से लेकर रहेंगे। यह बात एनपीएस ब्लॉक परागपुर के अध्यक्ष राकेश पटियाल ने कही। उन्होंने कहा कि पेंशन से कर्मचारियों को वंचित नहीं किया जा सकता, क्योंकि वे भी वही कार्य कर रहे हैं, जो वर्ष 2003 से पहले नियुक्त हुए कर्मचारी करते हैं। उन्होंने कहा कि विधायक हो या सांसद, जब उन्हें पेंशन का लाभ मिल सकता है, तो कर्मचारियों का कसूर भी बताया जाए। उन्होंने कहा कि हम सरकार से कुछ नए अतिरिक्त की मांग नहीं कर रहे हैं, बल्कि अपना 2003 में छीना गया हक वापस मांग रहे हैं। पटियाल ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से आग्रह किया है कि वह इस बाबत वित्त विभाग के सचिव को निर्देश दें कि वर्ष 2003 के पश्चात नियुक्त कर्मचारियों को पुरानी पेंशन देने की दिशा में उचित कदम उठाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें