फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत, एक घायल
विज्ञापन

गगल (कांगड़ा)। पठानकोट-मंडी हाईवे पर शनिवार शाम को शनिदेव मंदिर कुठमा के तीखे मोड़ के पास एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से स्कूटर सवार एक महिला की मौत हो गई। वहीं स्कूटर चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया है। जानकारी के अनुसार सुरेश कुमार ढगियारी निवासी अपनी पत्नी सुनीता देवी के साथ शाहपुर से गगल की तरफ आ रहा था कि कुठमा में एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दोनों घायल हो गए। स्थानीय लोगों के सहयोग से उन्हें टांडा ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने सुनीता देवी को मृत घोषित कर दिया, जबकि सुरेश कुमार का मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। गगल पुलिस ने सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंचकर मामला दर्ज कर लिया है और छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें