स्कूलों में छात्र संख्या बढ़ाने का प्रयास करेंगे : प्रीतम
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी प्रीतम चंद ने कहा है कि नगरोटा बगवां शिक्षा खंड के तहत आने वाले राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों की संख्या बढ़ाने के पूरे प्रयास किए जाएंगे। यह बात उन्होंने पदभार संभालने के बाद कही। उन्होंने कहा कि वे शीघ्र ही इस शिक्षा खंड के 19 कलस्टरों के तहत आने वाले 90 विद्यालयों का दौरा कर विद्यालयों में आने वाली समस्याओं की जानकारी हासिल कर उनके निदान का प्रयास करेंगे, जबकि विद्यालयों में कार्यरत अध्यापक वर्ग को ग्रामीण इलाके के अभिभावकों से मिलकर उन्हें अपने बच्चों को सरकारी विद्यालयों में दाखिल करवान के लिए जागरूक और प्रेरित करने को भी कहेंगे।