फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामाजिक समरसता बनाए रखें युवा: कूका

विज्ञापन
विज्ञापन
सामाजिक समरसता बनाए रखें युवा : कूका
विज्ञापन

भारत रत्न भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाई
अमर उजाला ब्यूरो
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। नगरोटा बगवां के विधायक अरुण मेहरा कूका ने दलित वर्ग से अपने उत्थान के लिए स्वयं आगे आने का आह्वान किया है। नगर परिषद के वार्ड नंबर-दो में भाजपा ने बाबा भीमराव आंबेदकर की 127वीं जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में विधायक कूका ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने युवा वर्ग को अपनी महान हस्तियों के व्यक्तित्व को न भूलने, उनके बताए रास्तों का अनुसरण और सामाजिक समरसता को बरकरार रखने के लिए प्रेरित किया। पूर्व भाजपा विधायक रामचंद भाटिया ने भीमराब आंबेदकर को एक महान व्यक्तित्व का मालिक बताते हुए दलित समाज के उत्थान को उनके संकल्प और प्रयासों को याद किया। कार्यक्रम में भाजपा मंडल उपाध्यक्ष विनय चौधरी, महासचिव बिहारी लाल खट्टा, नप अध्यक्ष स्वर्णा वालिया, उपाध्यक्ष बलराम पुरी, पार्षद सपना कटोच, जिला भाजपा पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष ब्रह्मानंद, नीलम गुप्ता, जोंडा राम, सरदार हरबंस सिंह, राणु राम, आशा वालिया, घनश्याम वर्मा, सतीश कौशल, परस राम, अश्वनी सोनी, नेकचंद धीमान, रमेश वालिया, संतोष सोनी, युगल कायस्था, रामपाल शर्मा, ओम प्रकाश राणा, नवरत्न कटोच आदि मौजूद रहे। उधर, वार्ड नंबर-तीन स्थित वाल्मीकि मंदिर में भी मंडल भाजपा अध्यक्ष डॉ. नरेश विरमानी की अगुआई में डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती मनाई। इसमें मंगल चौधरी, रमेश कौंडल, गंगाराम तेजा, अश्वनी गिल, रजिंद्र मल्होत्रा, दयावंती और विजय कुमार आदि मौजूद रहे।
---
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें