फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री ने मां चामुंडा के दर नवाया शीश

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री ने मां चामुंडा के दर नवाया शीश
विज्ञापन

चामुंडा (कांगड़ा)। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री विपिन सिंह परमार ने चैत्र नवरात्रों के दूसरे दिन नंदिकेश्वर धाम चामुंडा देवी मंदिर में शीश नवाया। मंत्री ने मंदिर में पूजा अर्चना की। मंदिर प्रशासन ने मंत्री को प्रसाद स्वरूप मां की चुनरी भेंट की। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी धार्मिक स्थानों पर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना सरकार की प्राथमिकता है। यहां आने वाले श्रद्धालुओं को बेतहर रहने, खाने, पानी, साफ सुथरे शौचालयों और स्नानागृह आदि के सौंदर्यीकरण का काम शीघ्र करवाने के जिला प्रशासन को आदेश दिए। मंत्री ने कहा कि आदि हिमानी चामुंडा मंदिर के लिए पूर्व में जो हेलीटैक्सी सुविधा शुरू की गई थी, उस पर विचार किया जाएगा। माता चामुंडा देवी के पुराने मंदिर तक रोपवे प्रस्तावित किया गया है, उसकी सभी बाधाओं को दूर करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें