किसानों ने सुना मोदी का लाइव भाषण
पालमपुर (कांगड़ा)। कृषि विश्वविद्यालय के प्रसार शिक्षा निदेशालय में किसान प्रथम के तहत आयोजित कार्यक्रम में जिले के विभिन्न गांवों से आए दो सौ से ज्यादा कृषकों को भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, नई दिल्ली में आयोजित कृषि उन्नति मेला-2018 में आयोजित कृषि प्रदर्शनी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को सीधा (लाइव) दिखाया गया। इससे पूर्व विश्वविद्यालय के प्रसार शिक्षा निदेशालय में एक ‘किसान-वैज्ञानिक विचार-विमर्श कार्यक्रम’ का भी आयोजन किया गया, जिसमें वैज्ञानिक डॉ. सुरेश कुमार, डॉ. अशोक कुमार चौबे, डॉ. देशराज चौधरी, डॉ. पवन शर्मा और डॉ. लवभूषण ने किसानों की पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दिए।