फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द बनेगी मकरोटी-भैरों सड़क: सरवीण

विज्ञापन
विज्ञापन
जल्द बनेगी मकरोटी-भैरों सड़क : सरवीण
विज्ञापन

छिंज के विजेताओं को किया पुरस्कृत
मेला कमेटी को दस हजार देने की घोषणा
धर्मशाला। शहरी विकास, आवास एवं नगर नियोजन मंत्री सरवीण चौधरी ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य के हर छोर को सड़क नेटवर्क से जोड़ने के लिए ठोस कदम उठा रही है। विशेषकर कर ग्रामीण क्षेत्रों में विकास अधोसंरचना की मजबूती पर जोर दिया जा रहा है। शहरी विकास मंत्री वीरवार को देर सायं शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में मकरोटी मेले की कुश्तियों के समापन समारोह की अध्यक्षता कर रही थीं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों की सुविधा के लिए शीघ्र चार किलोमीटर लंबाई की मकरोटी-भैरों सड़क बनाई जाएगी। नाबार्ड के अंतर्गत बनाई जाने वाली इस सड़क से मकरोटी, भैरों, नरेटी तथा चूड़था इत्यादि गांवों के करीब तीन हजार लोगों को सीधा लाभ होगा। इस सड़क पर एक पुल बनाना भी प्रस्तावित है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को इस परियोजना की संशोधित डीपीआर शीघ्र तैयार करने के निर्देश दिए। शहरी विकास मंत्री ने मेला कमेटी को दस हजार रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने लोगों की मांग पर मकरोटी में एक ट्यूबवेल लगवाने तथा शशानघाट में शेड के निर्माण का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि समाध मंदिर में शेड के लिए दो लाख रुपये और मंदिर से गांव तक की कच्ची सड़क बनाने के लिए एक लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत हो चुकी है। इसका कार्य भी शीघ्र पूरा कर लिया जाएगा। इसके अतिरिक्त गांव में दस सोलर लाइटें भी लगाई गई हैं। इसके उपरांत शहरी विकास मंत्री ने छिंज में बड़ी माली के विजेता सोनू को 11 हजार, उपविजेता बराड़ को दस हजार, छोटी माली के विजेता रजत को छह हजार, जबकि उपविजेता शेरा को पांच हजार की नकद राशि देकर पुरस्कृत किया। इस अवसर पर छिंज मेला कमेटी के प्रधान राजेंद्र प्रसाद तथा पूर्व बीडीसी के अध्यक्ष अश्वनी चौधरी ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें