जसूर(कांगड़ा)। उपमंडल की भडवार पंचायत के बरमोली गांव की माया देवी ने उपमंडल प्रशासन को उसके खेतों से खैर के वृक्षों को जबरदस्ती कटान के संदर्भ में एक शिकायत पत्र लिखा है। शिकायत पत्र में माया देवी ने कथित कटान के आरोपियों के नाम का उल्लेख करते हुए कहा है कि जब उसने इन व्यक्तियों को पेड़ों को काटने से रोका तो वे उसके साथ लड़ाई झगड़ा करने लगे। महिला ने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने खैर के ये पेड़ किसी ठेकेदार को बेच दिए गए हैं। शिकायतकर्ता ने काटे गए इन पेड़ों का मुआवजा उसे दिलाने की नूरपुर प्रशासन से गुहार लगाई है। उधर, इस संबंध में एसडीएम नूरपुर आबिद हुसैन सिद्दीकी ने बताया कि तहसीलदार नूरपुर को इस संदर्भ में आगामी कार्रवाई के लिए प्रेषित किया गया है। रिपोर्ट आने पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।