फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में प्रथम आने पर अभिनंदन सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटला (कांगड़ा)। रावमापा कोटला के जमा दो के छात्र अभिनंदन ने राज्य स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल किया है। कुल्लू जिला के रावमापा बजौरा जिला कुल्लू में हुई भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्कूल और जिला कांगड़ा का नाम रोशन किया है। इससे पहले जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता (छात्र -छात्राओं) की 14-18 अक्तूबर को रावमापा नगरोटा बगवां में रावमापा कोटला की छात्राओं ने लोकनृत्य में प्रथम स्थान हासिल कर राज्य स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता में लोकनृत्य की शानदार प्रस्तुति दी। वहीं, जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता में छात्राओं ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है। शुक्रवार को स्कूल के प्रधानाचार्य सुभाष चंद और स्टाफ सदस्यों ने बच्चों को बधाई दी एवं विशेष रूप से सम्मानित किया। इस अवसर पर रजनीश कुमारी, वंदना, नीरज मन्हास, नरेंद्र कुमार, चंद्रकांत एवं समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें