कांगड़ा। विधायक पवन काजल ने सोमवार को कुल्थी गांव में 20 लाख की लागत से बनने वाले स्वास्थ्य उपकेंद्र के भवन का शिलान्यास किया। उन्होंने गांव के 6 महिला मंडलों को 10-10 हजार रुपये के चेक भी बांटे। इसके बाद बैदी गांव में दो विद्युत मोटर चलित हैंडपंपों और नाग मंदिर में डेढ़ लाख से नवनिर्मित शेड का शुभारंभ किया। काजल ने गांव के 7 महिला और 2 युवक मंडलों को 10-10 हजार के चेक बांटे। इसके पश्चात कोहाला गांव में अपरैड़ गांव को जोड़ने के लिए खड्ड पर 16 लाख से बने पुल का शुभारंभ किया। उन्होंने गांव के 6 महिला मंडलों को 10-10 हजार रुपये के चेक भी बांटे। इस मौके पर पंचायत उपप्रधान विनोद कुमार, पंचायत प्रधान कौशल्या देवी, रविंद्र कुमार, पिंकी देवी, बीडीसी मेंबर चमन लाल, विजय चौधरी, अजय कुमार, रिंकू, विकास नंदा, सुशील कुमार मौजूद रहे।