फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सकोह में बुजुर्ग की संदिग्ध मौत, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। जिला मुख्यालय के साथ लगते सकोह में एक व्यक्ति की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पालमपुर के रहने वाले 57 वर्षीय अशोक कुमार सकोह में किराये के मकान में अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रहता था। उसकी पत्नी और बच्चे अपने घर पालमपुर गए हुए थे। जब वह मंगलवार को सकोह वापस आए तो उन्होंने बाथरूम का दरवाजा अंदर से बंद पाया। शोर मचाने पर लोगों को इकट्ठा कर सूचना पुलिस को दी गई। इसके बाद पुुलिस की मौजूदगी में बाथरूम दरवाजा तोड़ा गया। वहीं बाथरूम में अशोक कुमार का शव पड़ा हुआ था। बताया जा रहा है अशोक कुमार नहाने की तैयारी कर रहा था। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के हवाले कर दिया है। मामले की पुष्टि सदर थाना प्रभारी सुनील राणा ने की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें