फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘हरेयां बागां दी मेहंदी’ पर झूमा गरली स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन

परागपुर (कांगड़ा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक बाल स्कूल गरली में विद्यालय के 100 वर्ष पूर्ण होने पर शताब्दी समारोह स्कूल प्रधानाचार्य अनिरुद्ध शर्मा की अध्यक्षता में हुआ। कार्यक्रम में उद्योग मंत्री विक्रम सिंह ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की, जबकि परागपुर के पूर्व विधायक नवीन धीमान कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन हुआ। इस दौरान छात्राओं ने हरेयां बागां दी मेहंदी माये नी साहनू लाण दे, लोहे देया टेरनुआं घड़ी भर नच्ची ले तूं, जैसी अनेकों प्रस्तुतियां दीं। वहीं, गरली के कॉमेडी किंग प्रिंस गर्ग अपनी हास्य कलाकारी से खूब लुभाया। वहीं, प्रधानाचार्य ने बताया कि इस 100 वर्ष के लंबे सफर में इस स्कूल से कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश हिमाचल हाई कोर्ट संजय करोल, पूर्व विधायक नवीन धीमान, रविंद्र सूद मुख्य सलाहकार हिमाचल सरकार, शमशेर चंद सूद प्रोफेसर, हाल ही में नीट क्लीयर कर टीएमसी टांडा में एमबीबीएस कर रही कुमारी अंकिता ठाकुर, कमेडी किंग प्रिंस गर्ग जैसे कई प्रशासनिक अधिकारी, नेता, अभिनेता, डॉ. और इंजीनियर दिए हैं। वहीं, उद्योग मंत्री ने प्रधानाचार्य की ओर से रखी गई मांगें स्कूल की छतों की पुरानी टीन को बदलना, स्कूल खेल मैदान को चहारदीवारी करना और पांच सोलर लाइटें देना मंजूर की। इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष नरेश चौहान, मंडल अध्यक्ष विनोद शर्मा, महामंत्री रुपिंद्र डैनी, मंडल भाजयुमो अध्यक्ष मुकेश सोनी, पूर्व वाइस चेयरमैन कमलेश शर्मा, डॉ. हरिकृष्ण, पूर्व प्रधान धर्मवीर ठाकुर, प्रधान मूंही सुरजीत धीमान, विनोद डोगरा, अंजना डोगरा, स्नेह परमार, अनिता संदल, उपमंडल अधिकारी देहरा धनवीर ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें