चंबा आर की नदिया पार पर निफ्ट के छात्रों का धमाल
कुमार साहिल और कार्तिक शर्मा ने भी खूब बांधा समां
तीन दिन की सांस्कृतिक संध्याओं के बाद संपन्न हुआ उत्सव
अमर उजाला ब्यूरो
कांगड़ा। नगर परिषद मैदान में आयोजित कांगड़ा उत्सव की आखिरी संध्या में निफ्ट संस्थान के छात्रों के नाम रही। इस दौरान निफ्ट के छात्रों ने रैंप पर खूब जलबा बिखेरा। निफ्ट के छात्रों ने ठेठ पहाड़ी लिबास में रैंप पर उतर कर दर्शकों का दिल जीत लिया। वहीं चंबा आर की नदिया पार जैसे नॉन स्टाप पहाड़ी गीतों की धुनों पर शुरू हुए इस फ़ैशन शो की हौसला अफ़जाई दर्शकों ने तालियों और सीटियां बजा कर की। इसके अलावा कांगड़ा उत्सव की अंतिम संध्या में कुमार साहिल और कार्तिक शर्मा ने ख़ूब धमाल मचाई। उन्होंने हिंदी, पहाड़ी और पंजाबी गीत कर दर्शकों को मंच पर बांधे रखा। इसके अलावा उत्सव में गीता भारद्वाज, अभिनव नाग और मोहित गर्ग ने अपनी सुरीली आवाज के जादू से ख़ूब समां बांधा। कुमार साहिल की महोब्बत वरसा देना, हल्का हल्का सरूर है, चना मेरेया, उड़े जब-जब जुल्फ़ें तेरी, ए मेरी जोहर जफी जैसी प्रस्तुतियां सराहनीय रहीं। कांगड़ा उत्सव के समापन पर हिमाचली कलाकारों को स्थान देने वाले सुरेंद्र पनियारी को भी विशेष सम्मान दिया गया। संध्या के अंतिम दिन मंदिर अधिकारी नीलम राणा, नप अध्यक्ष अशोक शर्मा, अनिल दामीर आदि मौजूद रहे।