फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हारसी में सर्पदंश से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जयसिंहपुर (कांगड़ा)। उपमंडल की हारसी पंचायत के दरेड़ गांव में सोमवार को सर्पदंश से एक युवक की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक राकेश कुमार (33) रात को अपने घर में सोया हुआ था। उसे किसी चीज के काटने का अहसास हुआ। इसके बाद वह फिर सो गया। लेकिन, सुबह उठने पर उसकी तबीयत खराब होने लगी। तब उसके गले पर सांप के काटने के निशान दिखे। परिजन उसे जयसिंहपुर अस्पताल ले गए। लेकिन, उसकी मौत हो गई। डॉ. मुनीष राणा ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें