फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बायोमिट्रिक से राशन देने में आ रही समस्या: संघ

विज्ञापन
विज्ञापन
बायोमीट्रिक से राशन देने में हो रही समस्या : संघ
विज्ञापन

डिपू संचालक अगस्त में करेंगे राज्य स्तरीय सम्मेलन
कहा-राशन की सप्लाई सुनिश्चित करे प्रदेश सरकार
अमर उजाला ब्यूरो
ठाकुरद्वारा/इंदौरा (कांगड़ा)। इंदौरा ब्लॉक के डिपू संचालकों की बैठक काठगढ़ में हुई। अध्यक्षता प्रदेश डिपू संचालक समिति के प्रदेशाध्यक्ष अशोक कवी ने की। इसमें डिपू संचालकों की समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया। इसमें सरकार के बायोमीट्रिक के माध्यम से राशन देने के फैसले से डिपू संचालकों और उपभोक्ताओं को पेश आ रही समस्याओं के बारे में चर्चा की। डिपू संचालकों ने बायोमीट्रिक की व्यवस्था ठीक न होने तक इससे राहत देने की मांग उठाई। क्योंकि, बायोमीट्रिक से एक दिन में मात्र 15 से 20 राशन कार्ड धारकों को ही राशन दिया जाता है। ऐसे में जिन डिपुओं में राशन कार्ड की संख्या ज्यादा है वहां पर सभी कार्ड धारकों को महीने में पूरा राशन देना मुश्किल हो गया है। बैठक में डिपो संचालकों ने सरकार के समक्ष मांग उठाई कि राशन को डिपूओं तक पहुंचाया जाए। साथ ही खाद्य आपूर्ति मंत्री किशन कपूर से मांग की कि प्रत्येक माह पूरे प्रदेश के खाद्य आपूर्ति निगम के गोदामों में यह जानकारी इकट्ठा की जाए कि किस गोदामों में दाल, चीनी और खाद्य तेल कौन सी तारीख को पहुंचा। यदि इन खाद्य वस्तुओं की सप्लाई गोदामों में समय पर नहीं पहुंची है, तो वह सप्लायर के लाइसेंस रद्द करें। साथ ही डिपो संचालक पूरा राशन नहीं उठा रहे हैं, तो वे डिपू संचालकों के खिलाफ भी कार्रवाई करें। डिपो संचालक अगस्त में प्रदेश स्तरीय सम्मेलन करेंगे। इसमें खाद्य आपूर्ति मंत्री किशन कपूर को बतौर मुख्यातिथि आमंत्रित किया जाएगा। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष मलकीत सिंह, प्रदेश प्रवक्ता सुदेश शर्मा, प्रदेश संयुक्त सचिव रमेश चंद, पवन पुरी, रणजीत सिंह कटोच, हरदेव सिंह, संजय शर्मा और केयर सिंह गांधी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें