मुख्यमंत्री को डिग्रियां सौंपने की चेतावनी
बेरोजगार अध्यापक संघ ने सरकार पर लगाए आरोप
कांगड़ा। बेरोजगार अध्यापक संघ ने मटौर में बैठक कर प्रदेश सरकार को आड़े हाथ लिया है। बैठक को संबोधित करते हुए संघ के प्रदेशाध्यक्ष देवराज कौशल ने आरोप लगाया कि सरकार चोर दरवाजे से अध्यापकों की नियुक्तियां कर रही है। प्रदेश में लगभग एक लाख के करीब प्रशिक्षित अध्यापक अपनी सेवाएं देने के लिए तैयार बैठे हैं। लेकिन सरकार उनकी अनदेखी कर रही है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि चोर दरवाजे से भर्तियां इसी तरह से जारी रहीं तो संघ मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को अपनी डिग्रियां सौंप देगा। कौशल ने कहा कि शिक्षा विभाग के पास करीब दस हजार के करीब एससी, एसटी, ओबीसी बैकलॉग खाली चल रहा है। उन्होंने कहा कि अध्यापकों की नियुक्तियां बैच वाइज या कमीशन के माध्यम से ही होनी चाहिए। बैठक में संघ के उपाध्यक्ष विजय सिंह, प्रेस सचिव मनीष कुमार, कोषाध्यक्ष स्वरूप कुमार, उपसचिव संजय कुमार के साथ हरि सिंह, अरविंदर सिंह, अनूप चौधरी, प्रवीण कुमार, पंकज सैनी, नीरजा, प्रेमलता, पूजा, रीना, शैलजा, सपना, विनय पठानिया, अजय कुमार, पूजा रानी, कुलदीप सिंह, पूनम वालिया, संजीव कुमार, कौशल सिंह, संदीप राणा, योगेश सिंह, नरोत्तम सिंह, गुलजार मोहम्मद, कश्मीरी लाल आदि मौजूद रहे।