हटली के चालक के बेटी शेखू बनीं टॉपर
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। ज्वालाजी क्षेत्र की गुम्मर पंचायत के हटली गांव में पेशे से चालक विजय कुमार की बेटी शेखू ने प्रदेश में 10वीं कक्षा में 681 अंक लेकर 10वां रैंक लेकर क्षेत्र का नाम रोशन किया। शेखू की दादी विमला देवी ने लड्डू खिलाकर पोती की इस कामयाबी पर खुशी व्यक्त की। शेखू ने इस उपलब्धि पर बताया कि उन्हें पता था कि 10वीं में बोर्ड परीक्षा है। इसलिए इस लक्ष्य को पाने के लिए कड़ी मेहनत करते हुए शाम छह से 10 बजे तक और सुबह चार बजे उठकर पढ़ाई करती रही, तब जाकर यह लक्ष्य हासिल हुआ है। शेखू अब आगे इंजीनियर बनना चाहती है।